हज-2026: यात्रियों के लिए अनिवार्य प्रशिक्षण और टीकाकरण कार्यक्रम 14 फरवरी को

हज-2026 में जाने वाले सभी चयनित यात्रियों के लिए प्रशिक्षण और टीकाकरण कार्यक्रम 14 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम अमरौधा स्थित अंजुमन मदरसा जीनतुल इस्लाम परिसर में सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

जिला प्रशासन ने जानकारी देते हुए कहा कि हज यात्रा से पहले सभी यात्रियों का प्रशिक्षण और टीकाकरण कराना अनिवार्य है। कार्यक्रम मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में संपन्न होगा और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

प्रशासन ने सभी हज यात्रियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों और प्रशिक्षण के साथ टीकाकरण कराएं। कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने वाले यात्रियों को हज यात्रा की आगे की प्रक्रिया में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

यात्रियों की सुरक्षा और हज यात्रा के सुचारु संचालन को ध्यान में रखते हुए यह प्रशिक्षण एवं टीकाकरण कार्यक्रम बेहद जरूरी माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *