“बिहार एग्जिट पोल में बड़ा उलटफेर: महागठबंधन के इस सहयोगी दल का नहीं खुला खाता, NDA को भारी बढ़त का अनुमान”

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के सभी 243 सीटों पर मतदान पूरा होने के बाद मंगलवार (11 नवंबर) को कई एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल जारी किए। इनमें से ज्यादातर सर्वेक्षणों में यह संकेत दिया गया है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) एक बार फिर बड़ी जीत हासिल करते हुए राज्य में सरकार बना सकता है।

Poll Diary के एग्जिट पोल के अनुसार
Poll Diary के सर्वे में NDA को 184 से 209 सीटों के बीच मिलने का अनुमान जताया गया है, जो 2010 के चुनावी प्रदर्शन की याद दिलाता है। वहीं विपक्षी महागठबंधन को केवल 32 से 49 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (VIP) को इस बार एक भी सीट नहीं मिलने का अनुमान है।

सीटों का संभावित बंटवारा
Poll Diary के मुताबिक —

  • भाजपा (BJP): 87-95 सीटें

  • जदयू (JDU): 81-89 सीटें

  • लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास): 12-16 सीटें

  • हम (HAM): 5-6 सीटें

  • राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM): 4-5 सीटें

वहीं, महागठबंधन के दलों में —

  • राजद (RJD): 20-27 सीटें

  • कांग्रेस: 4-8 सीटें

  • VIP: 0 सीट

दूसरे सर्वे का भी यही संकेत
Chanakya Strategies के एग्जिट पोल में भी लगभग यही रुझान सामने आया। इसमें NDA को 130-138 सीटें, महागठबंधन को 100-108 सीटें, जबकि प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को एक भी सीट न मिलने का अनुमान है। अन्य दलों के खाते में 3-5 सीटें जा सकती हैं।

अब सबकी नजर 14 नवंबर पर
बिहार में दो चरणों में मतदान (6 और 11 नवंबर) पूरा हो चुका है। अब 14 नवंबर 2025 को चुनाव आयोग (ECI) मतगणना करेगा और राज्य के वास्तविक नतीजे घोषित होंगे। उसी दिन यह तय होगा कि क्या एग्जिट पोल की भविष्यवाणियां सही साबित होती हैं या बिहार की राजनीति कोई नया मोड़ लेती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed